उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी का स्वागत।

0
587

गांव पिथरासर में ग्रामीणों ने किया उच्च शिक्षामंत्री का स्वागत
बीकानेर, 20 अक्टूबर। उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी बुधवार को कोलायत विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे।
भाटी के गांव पिथरासर पहुंचने पर राजेन्द्र धायल सहित ग्रामीणों ने उन्हें साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर गोविन्द सिंह राठौड़, बनवारी लाल धायल, उप सरपंच अर्जुन सिंह, भंवर सिंह उदावत, लक्ष्मण सिंह भाटी ने भी स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्राीमीणों ने पिथरासर की स्कूल को 12वीं तक करवाने, गांव में नया जीएसएस बनवाने, राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय को क्रमोन्नत करवाने और पेयजल समस्या का समाधान करवाने की आवश्यकता जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here