गायों को गुड व हरा चारा खिलाकर मनाया बी.डी. कल्ला का जन्मदिन

0
569

बीकानेर। सोनिया गांधी बिग्रेड एवं शहर जिला कांग्रेस ओ.बी.सी. के नेत्त्व में संयुक्त रूप से पूगल रोड, सब्जी मण्डी के सामने मनाया जन्मदिन।
जिला अध्यक्ष एवं सोनिया गांधी बिग्रेड के प्रदेश सचिव हसन अली गौंरी ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज पुगल रोड, सब्जी मण्डी के आगे सोनिया गांधी बिग्रेड के जिला अध्यक्ष रमेश गहलोत के संयुक्त नेतृत्व में गायों को गुड व हरा चारा खिला कर केबीनेट मंत्री डा. बी.डी. कल्ला का जन्मदिन मनाया गया है एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य व दिर्घ आयु की की कामना की गई।
जन्मदिन कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सचिव ओबीसी विभाग शिव कुमार स्वामी, समाजसेवी दिनेश शर्मा व संजय वशिष्ठ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता केशव प्रसाद बिस्सा, रजवान खान खन्ना, नजीर गौरी, महासचिव कामराज गोयल, ए ब्लाॅक अध्यक्ष मो. इस्लाम खिलजी, गोरखनाथ कमेटी के अध्यक्ष मनीनाथ, जय हनुमान कमेटी के कोषाध्यक्ष बद्री गोदारा, साई कलन्दर के अध्यक्ष बरकत अली सांई, मुकननाथ, पीलु नाथ, किसननाथ, गणपतराम गोदारा, मस्ताक अली गौरी, रामेश्वरलाल बिश्नोई, लक्ष्मणसिंह, अब्दूल कयुम, अनवर अली कादरी, कालूलाल, कुम्हार समाज कमेटी के उपाध्यक्ष बाबुलाल खटोड, मो. लतीफ सांई, शोकत अली सांई, मकबुल अली सांई, अजय शर्मा, हुलाशचन्द मेघवाल, परमेन्द्र पडीहार आदि कार्यकर्ता  शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here