तीन अक्टूबर को होंगी ऑनलाईन गीता-ज्ञान-प्रश्नोत्तरी

0
705

बीकानेर 1 अक्टूबर, । धर्मगुरु एवं गीतामर्मज्ञ स्वामी श्री संवित् सोमगिरिजी महाराज की प्रेरणा से श्रीमती शशिबाला मित्तल स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा चौथी ऑनलाईन श्रीमद्भगवद्गीता-ज्ञान-प्रश्नोत्तरी का आयोजन दिनांक 23 अक्टूबर, 2021, रविवार को प्रातः 11 से 11.45 बजे किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक मित्तल ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाली प्रश्नोत्तरी का लिंक प्रातः 11 बजे खोला जायेगा तथा 45 मिनट बाद बन्द कर दिया जायेगा। इस प्रश्नोत्तरी में 10 वर्ष से अधिक आयु एवं वर्ग सहित सभी लोग भाग ले सकते हैं। सबसे अधिक एवं सबसे पहले सही उत्तर देने वाले सर्वश्रेष्ठ प्रथम 11 प्रतिभागियों पुरस्कृत किया जायेगा। पुरस्कार का वितरण तीन आयुवर्ग 10 से 15 वर्ष, 15 से 20 वर्ष तथा 20 वर्ष से अधिक अनुसार किया जायेगा। प्रश्नोत्तरी से सम्बन्धित नियम तथा लिंक हमारे Online Gita Quiz पेज पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

ReplyForward

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here