बिग बॉस सीजन 12 की अभिनेत्री शोमी खान बीकानेर में।

0
614

बीकानेर, 14 अक्टूबर ।

हेयर एंड ब्यूटी वेलफेयर सोसाइटी व श्री सूर्य जागृति छोर कार्य संघ के तत्वाधान में बीकानेर के धरणीधर मंदिर के सभागार में द बार्बर शो 2021 का प्रोग्राम रखा गया। वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री श्रवण मारू ने बताया इस प्रोग्राम की चीफ गेस्ट टीवी सीरियल बिग बॉस सीजन 12 की अभिनेत्री सोमी खान थी। इस प्रोग्राम में हमारे बीकानेर के हेयर आर्टिस्ट मास्टर गोविंद ने हेयर कट हेयर केमिकल वर्क का नॉलेज शेयर किया और मेकअप आर्टिस्ट ज्योति ने ग्रूम मेकअप व फेशियल कैसे किया जाता है इस बारे में जानकारी दी और इसके साथ ही ग्रूम रैंप शो का कार्यक्रम भी रखा गया इस प्रोग्राम में काफी संख्या में सैलून कर्मी ने सेमिनार मैं हिस्सा लिया । प्रोग्राम का उद्घाटन श्री मस्त ब्यूटी पार्लर प्रभु लाल सेन, छोर कार्य के अध्यक्ष जयनारायण मारू, हुकम चंद सेन, राकेश सेन, कमल खींची उदयरामसर,अतुल मारु, शंभू व जगदीश मारू ने सेन जी महाराज को दीप प्रज्वलन कर किया और जिन सैलून कर्मियों ने अपने ग्रूम मॉडल उतारे उनको अभिनेत्री शोमी खान ने द बार्बर सो 2021 का सर्टिफिकेट दिया इस प्रोग्राम के स्पॉन्सर द ब्यूटी अपना कॉस्मेटिक पूजा कॉस्मेटिक व हरिओम एजेंसी आरडी वेडिंग कलेक्शन थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here