बीकानेर देहात से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर पहुंच कर डॉ. पूनिया को दी शुभकामनाएं ।

0
521

बीकानेर,24 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात की 5 विधानसभाओं से हजारों कार्यकर्ता जयपुर पहुंच प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया को शुभकामनाएं दी।

भाजपा बीकानेर देहात जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया कि जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में आज बीकानेर देहात के श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा, लुणकरनसर विधानसभा खाजूवाला विधानसभा, नोखा विधानसभा व श्रीकोलायत विधानसभा से हजारों भाजपा कार्यकर्ता व जिला पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के जन्मदिन पर जयपुर पहुंच 51 किलो की फुल माला पहनाकर कर शुभकामनाएं दी।
आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश जी पूनिया के जन्म दिवस पर आयोजित विशाल कार्यक्रम मे भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत विधायक बिहारीलाल बिश्नोई विधायक सुमित गोदारा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी, ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लम्बी उम्र की कामना की।
आज बीकानेर देहात जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी उनको व्यक्तिगत रूप से शुभकामना देने के लिए पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here