विजयादशमी शुक्रवार को, नहीं होंगा रावण का दहन।

0
717


बीकानेर, 14 अक्टूबर। असत्य पर सत्य का विजय पर्व विजयादशमी शुक्रवार को मनाया जाएगा। विजयादशमी पर नवरात्रा के दौरान चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव, रामचरित मानस के पाठ, अखंड कीर्तन सहित विविध धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। डाॅ.करणी सिंह स्टेडियम, मेडिकल काॅलेज मैदान, भीनासर मुरली मनोहर मैदान, धरनीधर मैदान, जस्सूसर गेट के बाहर सहित विभिन्न स्थानों दशहरा उत्सव नहीं होंगे। रावण, कुंभकरण व मेघनाद तथा लंका के पुतलों का दहन नहीं किया जाएगा।
विजयादशमी पर श्री क्षत्रिय युवक संघ की ओर से तिलक नगर स्थित नारायण निकेतन में शाम को 4:30 बजे शास्त्र वह शस्त्र पूजन किया जाएगा इसके अलावा  शुभ मुर्हूत के कारण व्यापारिक प्रतिष्ठानों का उद्घाटन, बच्चों के नामकरण और सगाई आदि के आयोजन होंगे। राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी के महासचिव सुभाष भोला ने बताया कि लगातार 16 साल मेडिकल काॅलेज में दशहरा उत्सव नायब आतिषबाजी, सचेतन झांकियों के साथ मनाया गया। करोना महामारी के कारण पिछले दो सालों से उत्सव नहीं मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दशहरा के दिन पवन पुरी के राम लक्ष्मण भवन में रामदरबार की पूजा की जाएगी। बीकानेर दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सुमित झाम्ब ने बताया कि धोबी तलाई की तनेजा धर्मशाला में रामजी की पूजा व आरती कर प्रतीक रूप में उत्सव मनाया जाएगा।  

दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन ।
दशहरा के दिन शुक्रवार को रानी बाजार के बंगाली मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन प्रतिमा के तालाबों में विसर्जन के साथ होगा। सुबह देवी की दर्पण पूजा की जाएगी। दर्पण में देवी की प्रतिमा को देखकर आषीष ली जाएगी। महिलाएं देवी के चढ़ाएं गए सिन्दूर को अपनी मांग में भरकर अखंड सुहाग व मंगलमय जीवन की कामना करेंगे।


महानवमी मानस पाठ का समापन
महानवमी पर गुरुवार को विष्वकर्मा गेट के बाहर के राम मंदिर सहित विभिन्न नाम व रूपों के देवी देवताओं में मंदिरों में चल रहे रामचरित मानस के पाठ, देवी पूजा के विषेष पूजा अनुष्ठान गुरुवार को संपन्न हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here