प्रदर्शन के दौरान बीकानेर में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की

0
549

अजीम भुट्टा की रिपोर्ट ….


05 अक्टूबर , उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के विरोध में बीकानेर कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करने आए बीकानेर शहर जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर,कांग्रेस नेता मनोज चौधरी के साथ धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन देने के लिए जिला कलेक्टर के पास जा रहे लोगों को पुलिस के जवानों ने रोका तो कहा- सुनी के बाद धक्का-मुक्की हुई थी। संभवतया कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जिला कलेक्टर के पास कम लोगों को ही जाने की अनुमति और मास्क पहनकर जाने की अनुमति को लेकर अनबन हुई थी। उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति  के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहां की लखीमपुर में जिस तरह से किसानों के साथ अत्याचार हुआ है उन पीड़ित लोगों से सुनवाई करने और दुख बांटने गई कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ जबरन गिरफ्तारी के खिलाफ  निंदा करते हुए अपना विरोध जताया और उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों और आम लोगों पर अत्याचार कर रही है जो निंदनीय है। जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल कल्ला,यशपाल गहलोत, पार्षद आजम अली कायमखानी , योगेश गहलोत, आनंद सिंह सोढा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here