बीकानेर के वेद प्रकाश अग्रवाल भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

0
400

बीकानेर,22 दिसम्बर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देशानुसार भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रघुनाथ नरेडी ने प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की है।  
घोषित की गई कार्यकारिणी में जयपुर से श्रीमती नीता बुछरा को प्रदेश सहसंयोजक और बीकानेर के व्यवसायी वेद प्रकाश अग्रवाल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है ।
अग्रवाल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, शिवरतन अग्रवाल, मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, अशोक प्रजापत, नरेश नायक, मधुरिमा सिंह, अरुण जैन, मनीष आचार्य इत्यादि पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here