महिला पार्षद ने तालाब में कूदकर दी जान

0
234

भीलवाड़ा, 04 जनवरी बुधवार। शास्त्रीनगर स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड में रहने वाली वार्ड 42 की कांग्रेस पार्षद वर्षा दरियानी ने मंगलवार दोपहर गांधी सागर तालाब में कूदकर जान दे दी। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला माना रही है। वर्षा के पति जितेन्द्र दरियानी दो बार पार्षद रह चुके है। पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकलवा कर मोर्चरी पहुंचाया।

पुलिस आत्महत्या के पीछे अवसाद कारण मान रही है। परिजनों के अनुसार वर्षा कुछ समय से बीमारी के कारण परेशान थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है।


मंदिर में रखा था मोबाइल:

परिजनों के मुताबिक सुबह ग्यारह बजे वर्षा घर से निकली थी। दोपहर तक नहीं वापस नहीं लौटने पर पति जितेन्द्र और अन्य परिजन तलाश में निकले। उसके मोबाइल पर पति जितेन्द्र ने कई कॉल किया। लेकिन रिसीव नहीं हुआ। मंदिर परिसर में चबूतरे पर प्रतिमा के पास वर्षा का मोबाइल रखा था। घंटियों की आवाज पर पास के लोगों ने कॉल रिसीव किया तब जाकर घटना का मालूम पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here