किशोर मंडल द्वारा “फिट युवा, हिट युवा ” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
268


बीकानेर 20 जनवरी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा सूर्य नमस्कार सप्ताह मनाया जा रहा है। तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर के प्रकल्प फिट युवा हिट युवा में योग को जीवन का अंग बनाने के लिए अभातेयुप द्वारा आव्हान किया गया है, इसी के अंतर्गत तेरापंथ किशोर मंडल गंगाशहर द्वारा एक सार्थक प्रयास किया गया, जिसमे 20 जनवरी 2022 को सुबह 6:30 तेरापंथ भवन मे लगभग एक घंटे तक व्यायाम, प्रणायाम एवम् सूर्यनमस्कार सामूहिक रुप से किया गया।

नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा गंगाशहर के मंत्री रतन छलाणी ने किया। अमोलख राम , कुंदन जी, मनोज भाई साहब का विशेष श्रम नियोजित हुआ। तेयुप गंगाशहर मंत्री देवेन्द्र डागा, किशोर मण्डल संयोजक कुलदीप छाजेड़, विनोद जैन,रौनक चोरड़िया, संदीप रांका, रौनक बोथरा,चेतन्य रांका, शोभित सेठिया, चेतन बोथरा, धनपत भंसाली, ऋषभ लालाणी, रोहित बैद एवं अनेक किशोर व युवा साथियों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here