परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं: शिक्षा मंत्री, डॉ. कल्ला ने किया नवीनीकृत गृह विज्ञान कक्षा कक्ष का लोकार्पण

0
371

बीकानेर, 02 जनवरी। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महर्षि दयानंद मार्ग की गृह विज्ञान की पूर्व व्याख्याता श्रीमती सकीना बेगम की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा करवाए गए गृह विज्ञान प्रयोगशाला के नवीनीकरण एवं सुसज्जतीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान डॉ. कल्ला ने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। इसी उक्ति का अनुसरण करते हुए श्रीमती सकीना बेगम के परिजनों द्वारा उनकी स्मृति में करवाया गया यह कार्य अनुकरणीय है। इसे सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा की श्रीमती सकीना बेगम सदैव बालिका शिक्षा की पक्षधर रहीं। उन्होंने शहर में शिक्षा की अलख जगाई। उनके परिजन भी इनके पदचिन्हों का अनुसरण कर रहे हैं।डॉ. कल्ला ने कहा कि इस विद्यालय को शहर के मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां आवश्यकता के अनुसार नए संकाय प्रारंभ किए जाएंगे तथा सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही उन्होंने यहां समसा से छह नए कक्ष बनाए जाने की घोषणा की तथा कहा कि इसके लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इससे पहले डॉ. मोहम्मद साबिर ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती सकीना बेगम द्वारा दिए गए योगदान के बारे में बताया। श्रीमती नादिमा ने श्रीमती सकीना बेगम के व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी दी। प्राचार्य जागृति पुरोहित ने आभार जताया। कार्यक्रम में श्रीमती शिव कुमारी कल्ला, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी, पूर्व प्राचार्य अनुराधा हर्ष बतौर अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद, वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पचीसिया, मोहम्मद शाकिर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, डॉ. बिट्ठल बिस्सा, डॉ. धनपत कोचर, अब्दुल मजीद खोखर, सईद अनवर अली, मोला बक्श, पार्षद रमजान कचछावा, पार्षद मेहराज बानो आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here