सलीम बेग व रतन सिंह अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स एथेलिटक्स में भाग लेने स्वीडन जाएंगे

0
159

अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स एथेलिटक्स में भाग लेने स्वीडन जाएंगे सलीम बेग

बीकानेर बीकानेर से ही रतन सिह शिवरान भी इसी प्रतियोगिता में हैमर थ्रो (तार गोला फेक )में भाग लेंगे।

बीकानेर, 08 अगस्त। स्वीडन के गुटनबर्ग में 13 से 25 अगस्त तक होने वाली विश्व मास्टर्स एथेलिटक्स चैम्पियनशिप में बीकानेर के अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स धावक सलीम बेग भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेगे। सलीम बेग इस प्रतियोगिता में 80 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद सहित स्पर्धाओं में शिरकत करेगे। सलीम बेग 11 अगस्त को नई दिल्ली से स्वीडन के लिए रवाना होगे।


जिला कलक्टर बीकानेर कार्यालय के सेवानिवृत कार्मिक सलीम बेग को जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन की कामना की। इस मौके पर कलेक्ट्रेट के संस्थापन अधिकारी मुजीबरर्हमान, मोहम्मद रियाज, प्रशासनिक अधिकारी रामेश्वरलाल जीनगर, मनीष शर्मा, मनीष जोशी, मनोज कुमार व्यास, शंकर विश्वकर्मा आदि ने सलीम को अग्रिम शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि जापान, थाईलैंड, सिंगापुर, श्रीलंका, मलेशिया, फिलीपींस इत्यादि देशों में आयोजित विश्व मास्टर्स चैम्पियनशिप एवं एशिया चैम्पियनशिप प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए सलीम ने अब तक कुल 19 पदक जीते हैं। इनमें 8 स्वर्ण, 6 रजत तथा 5 कांस्य पदक शामिल हैं।

बीकानेर से ही रतन सिह शिवरान भी इसी प्रतियोगिता में हैमर थ्रो (तार गोला फेक )में भाग लेंगे।शिवरान भू -प्रबंध विभाग से भू-प्रबंध निरीक्षक के पद से सेवा निवृत है।इन्होंने पूर्व में फिलीपींस में आयोजित एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हैमर थ्रो (तार गोला) में कांस्य पदक प्राप्त किया था | सलीम बैग 75+ व रतन सिंह 60+ आयु वर्ग में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता गुटेनबर्ग (स्वीडन) में आयोजित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here