मेघवाल व रांका के नेतृत्व में 50 नए सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

0
125

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

मेघवाल व रांका के नेतृत्व में 50 नए सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, हुआ स्वागत
बीकानेर, 02 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान-2024 का शुभारम्भ किया है। इसके साथ ही बीकानेर में भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल व यूआईटी के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका के नेतृत्व में 50 सदस्यों ने भाजपा सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि सांसद सेवा केन्द्र में 50 नए सदस्यों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने कहा कि भाजपा न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भी है और पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ता को तवज्जो दी है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत पार्टी का सदस्य बनाने के लिए भाजपा ने मिस्ड कॉल नंबर- 8800002024 भी जारी किया है तथा नमो ऐप के माध्यम से भी सदस्यता ली जा सकती है। इस दौरान भाजयुमो शहर अध्यक्ष वेद व्यास, देहात अध्यक्ष जसराज सींवर, पवन सुथार व मनीष जोशी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here