प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हुए अनेक आयोजन

0
143

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

भाजपा नेताओ ने केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया व भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की।

बीकानेर 17 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74 वा जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मनाया व सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक जिला कार्यालय में रखी गई जिसमे बिहार भाजपा कोषाध्यक्ष व बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवाड़ी, बीकानेर संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत उपस्थित रहे। राकेश तिवाड़ी ने जिला पदाधिकारियों, प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों से अब तक बने सदस्यों के बारे में जानकारी ली और किस तरह इस अभियान को और गति दी जा सके उसको लेकर मार्गदर्शन दिया। दशरथ सिंह शेखावत ने बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बने इसको लेकर रणनीति बनाने की बात कही और प्रत्येक बूथ पर 200 से ज्यादा सदस्य बनाने को लेकर सुझाव दिए शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने अब तक की सरंचना और सदस्यता अभियान के आंकड़े पेश किए और कहा बीकानेर शहर को प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी आंकड़ा दिया गया है उससे अधिक सदस्य बनाने का भरोसा जताया।


आज की बैठक में महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, विजय उपाध्याय, जितेंद्र रजवी, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, गोपाल गहलोत, कुणाल कोचर, महावीर रांका, भूपेंद्र शर्मा, नारायण चोपड़ा, मुकेश ओझा, अभय पारीक, चंद्रप्रकाश गहलोत, अजय खत्री, कपिल शर्मा, कमल आचार्य, विनोद करोल, जेठमल नाहटा, सोहन चांवरिया, पुखराज स्वामी, दिनेश महात्मा, मुकेश पंवार, इंद्र ओझा, अशोक मीणा, अंकुश चोपड़ा, श्याम सिंह हांडला, अनिल शुक्ला, सलीम जोईयां उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किराडू ने बनाए 300 भाजपा सदस्य।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन के अवसर पर आज धरणीधर मदिर मे भाजपा के सदस्यता अभियान के अन्तर्गत भाजपा नेता राजकुमार किराड़ू के नेतृत्व में 300 सदस्या बनाया गया।

इस अवसर पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, सदस्यता अभियान के जिला सयोजक श्याम सुंदर चौधरी, जिला महामंत्री नरेश नायक, कैलाश पारीक, कन्हैयालाल भाटी, मुरली पवार, मुरली गहलोत, बाऴास्वामी, प्रियंका मोदी, तारा सांखला, सपना तंवर, मधु सोनी, मिताली सेवग, प्रीति ओझा, मुकेश पवार, मोनू मोदी, गोपाल मोदी, अजय, दीपक, सोमराज बिश्नोई, नवीन बिश्नोई, भवानी सिंह, रफीक, भंवर, बजरंग गहलोत, इंद्र राव, प्रेम कुमार गहलोत, रोहन मोदी, मुकेश सारस्वत, विजय सिंह, संतोष बिश्नोई, प्रकाश जावा, मोतीलाल सांखला, जितेंद्र खत्री, देवेंद्र, मदनलाल, गौरी शंकर भाटी, मुरली गहलोत, जेडी महेश सोनी, सुखदेव धवल, शिव सिंह, रजनीश जोशी, भीमराज सेवक, राजेश गाट, रुपाराम गोदारा, पारस जैन, मनीष जैन, श्रवण गोदारा, धनराज ke साथ सैंकड़ो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर 300 तस्वीरें की वितरित
बीकानेर। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 74वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 300 तस्वीरें कार्यकर्ताओं को भेंट की गई। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवाड़ी, बीकानेर संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत द्वारा किया गया।

भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनहित की बेहतरीन योजनाएं लागू कर देश के विकास में अहम् भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में भाजपा देहात महामंत्री श्याम पंचारिया, देहात जिला उपाध्यक्ष सवाई सिंह तंवर, कैलाश बिश्नोई, जिला मंत्री अनिल शुक्ला का आतिथ्य रहा। इस दौरान युधिष्ठर सिंह भाटी, रमेश पारीक, शंभू गहलोत, दीपक पारीक, जितेंद्र आचार्य, नरेश मक्कड़, रत्न सिंह, शक्ति सिंह राठौड़, तेजाराम राव, आदर्श शर्मा, अमर खंडेलवाल, नरेंद्र चंचल, कौशल पनिया, अमनदीप विश्नोई, महेंद्र सुगंध आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here