बीकानेर के भाणेज पूर्व महाराणा महेंद्रसिंह का निधन

0
290

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर के भाणेज महाराणा महेंद्रसिंह का निधन, उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य ने 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस।

बीकानेर 10 नवंबर । बीकानेर के भाणेज महाराणा महेंद्रसिंह का निधन, बीकानेर राजपरिवार में शोक की लहर महाराणा महेंद्रसिंह, महाराजा सादुलसिंहजी के दोहिते, महाराजा करणीसिंहजी के भांजे, प्रिंसेस सुशील कंवर ऑफ बीकानेर के ज्येष्ठ पुत्र थे, बीकानेर राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी ने संदेश जारी कर इस दुःखद घटना की जानकारी दी, महाराणा महेंद्रसिंहजी अपने पीछे पत्नी महारानी निरुपमा कुमारी , पुत्र महाराज कुमार विश्वराज सिंह एवं पुत्री प्रिंसेस त्रि विक्रमा कुमारी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए।

महाराणा महेंद्रसिंह चितौड़गढ़ से सन 1989 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था, वे पिछोला झील में बड़ी पाल के पास समोर बाग में रहते थे।

प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी और मधूलिका कुमारी ने व बीकानेर की जनता की तरफ से मेवाड़ राजपरिवार को शोक संदेश पारित कर दिवांगत आत्मा की शांति प्रार्थना की।

राज्यश्री कुमारी ऑफ बीकानेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here