आर्य समाज के नव निर्मित भवन का लोकार्पण 21 दिसम्बर को

0
119

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 12 दिसंबर। महर्षि दयानंद मार्ग ( पुरानीजेल रोड), बीकानेर के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह दिनांक 21 दिसम्बर के पत्रक और बैनर का लोकार्पण करते हुए विशिष्ट अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, ने कहा कि आर्यसमाज के प्रवर्तक महर्षि दयानन्द सरस्वती स्व भाषा, स्व संस्कृति, स्वदेश और स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा थे. नव निर्मित भवन में वेदों के तथा महर्षि के विचारों, भारतीय संस्कृति व सभ्यता, वैदिक सोलह संस्कारों के प्रचार व प्रसार की गतिविधियां सुचारु रूप से चलेंगी।

प्रधान महेश आर्य ने बताया कि दिनाँक 21 दिसम्बर के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि सत्यपालसिंह, कुलपति, गुरुकुल कांगडी विश्व विद्यालय एवं अति विशिष्ट अतिथि अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री, स्वामी प्रणवानंद, गुरुकुल गौतम नगर, दिल्ली होंगे।

उप प्रधान श्रीमती अमिता ठाकुर ने बताया कि 19 से 23 दिसम्बर तक प्रात: और सांय आर्यसमाज भवन में यजुर्वेद परायण यज्ञ होगा. आर्य नैत्रि डॉ. सुमित्रा आर्य ( हरियाणा) भी इस कार्यक्रम में पधार रही हैं। बेनर लोकार्पण अवसर पर संरक्षक नरसिंह आर्य और आर्य वीर दल अधिष्ठाता जयराम भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here