डूंगर महाविद्यालय में किया पौधा रोपण
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
डूंगर महाविद्यालय में हुआ पौधा रोपण
बीकानेर 31 जुलाई । डूंगर महाविद्यालय राजनीति विज्ञान परिषद द्वारा कॉलेज के संविधान पार्क में पौधा रोपण किया गया। राजनीति विज्ञान परिषद की सचिव डॉ. मैना निर्वाण ने बताया कि कॉलेज प्राचार्य, डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने अपने करकमलों से एक पेड़ लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि पेड़ लगाना जितना जरूरी है उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

पेड़ लगाते समय हमें भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित तरीके से पौधा रोपण करना चाहिए।विभागाध्यक्ष, डॉ नरेंद्र नाथ ने प्रत्येक पेड़ की जिम्मेदारी पेड़ लगाने वाले छात्र के साथ विभाग के सदस्यों में बांटी व इसका निर्वाह करने का आह्वान किया। सचिव डॉ मैना निर्वाण ने कहा कि राजनीति विज्ञान व राजनीति विज्ञान परिषद के सदस्यों के रुप में संविधान पार्क की देखभाल राजनीति विज्ञान के सदस्यों की महत्ती जिम्मेदारी है।

हम सभी को मिल कर संविधान पार्क की सुंदरता को अक्षुण रखना है। परिषद की सदस्य डॉ. सुनीता गोयल ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए माली बृज गोपाल को इस काम में सहयोग करने के लिए छात्रों का आह्वान किया।इस कार्यक्रम में विभाग के स्नातक, स्नातकोत्तर,शोधार्थियों तथा विभाग के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया।




