बी आर जाखटिया को नागपुर में मिला ‘यूनियन गौरव’ सम्मान

0
425

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बी आर जाखटिया यूनियन गौरव सम्मान से सम्मानित
बीकानेर 31 जुलाई । अखिल भारतीय बेकवर्ड क्लास टेलिकॉम एम्प्लोइज संगठन क़े 25वे स्थापना, रजत जयंती समारोह नागपुर मे हुआ जिसमे बी आर जाखटिया,JCM मेंबर (केंद्रीय व उपक्रम कर्मचारी ) संस्थापक पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सेवा बीएसएनएल क़ो यूनियन मे कर्मचारियों क़े कल्यानार्थ किये गये सकारात्मक श्रेष्ठ कार्यों क़े लिय “यूनियन गौरव सम्मान “से सम्मानित जे एस पाटिल राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय स्वतंत्र कामगार संगठन व राष्ट्रीय महासचिव AIBCTES ने समारोह मे किया l

विदित हो की जाखटिया ने बीएसएनएल क़े कर्मचारियों की वेतन पुनर्नरिक्षण नये वेतन निर्धारण कमेटी प्रथम व द्वितिय दोनों मे सदस्य क़े रूप मे प्रतिनिधित्व कर सकारात्मक, समाजनक नये वेतन दिलाने अहम् भूमिका रही थी।
आज बीकानेर पहुंने पर बी आर जाखटिया जाखटिया ने बताया की इस समारोह मे जाखटिया क़े राजस्थान से सहयोगी रहे तीन अन्य AIBCTES क़े प्रतिनिधि मांगीलाल गर्वा, प्रदेश सचिव गोपाल राम मेघवाल और.बी सी मीणा, जिला सचिव बीकानेर क़ो भी सम्मानित किया गया और कर्मचारियों क़े लिए “स्वतंत्र कामगार यूनियन की आवश्यकता व दशा दिशा” विषय पर संगोष्टी मे देश सभी प्रांतो से आये यूनियन परितिनिधिओ ने गहन चर्चा हुई, देश मे कामगारो क़े अधिकारों पर अघात किया जा रहा व अधिकारों का दोहन व शोषण हो रहा है, यह गहरी चिंता का विषय है, इसके लिय सभी यूनियन कर्मचारी क़ो संगठित होकर बडा आंदोलन, संघर्ष करना होगा, जिसकी रुपरेखा, योजना बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here