टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
गुरु पूर्णिमा पर श्री बजरंग धोरा धाम में भव्य फूल बंगला सजावट
बीकानेर, 10 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बजरंग धोरा धाम में आज 10 जुलाई, गुरुवार को भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा।
मंदिर के आशीष दाधीच ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में मोगरा और गुलाब, कनिर एवं अन्य कई सुगंधित फूलों से विशेष फूल बंगला सजावट की जाएगी। इस कार्य के लिए विशेष कारीगर जयपुर से बुलाए गए हैं, जो पारंपरिक और कलात्मक शैली में मंदिर को सजाएंगे।

इसके साथ ही संगीतमय सुंदरकांड पाठ शाम 4 बजे से आरंभ होगा, जिसमें भक्ति संगीत के साथ भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति का अवसर मिलेगा। बाबा का विशेष कपड़ो से श्रृंगार किया जाएगा मंदिर प्राँगण को रंगबिरंगी लाइटो से सजाया जाएगा।
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन का लाभ उठाए

