टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 29 जुलाई । बीकानेर हज वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी यासीन खान लोदी ने बताया कि हज 2026 के आवेदन चल रहे है जिनकी अंतिम दिनांक 31-7-2025 है ! जो आजमीने हज, हज 2026 मे जाने के इच्छुक है वह अपना आवेदन 31 जुलाई तक अवश्य रूप से भरवा दें, अंतिम तारीख कि आगे बढ़ने कि संभावना बहुत कम है।

कमेटी के सचिव व प्रवक्ता अंसार अली कोहरी, व अनवर अजमेरी ने बताया कि कमेटी कार्यालय नौगजा पीर दरगाह मे लगातार फॉर्म भरे जा रहे है, आवेदनकर्ता अपनी बैंक डायरी, पासपोर्ट , ब्लड ग्रुप रिपोर्ट, फोटो ( 3.5 * 3.5 cm., सफ़ेद बैकग्राउंड ),आधार कार्ड, पैन कार्ड, लाकर सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक भरवा सकते है! जिमसे कमेटी के समस्त सदस्य आवेदन भरवाने मे सहयोग करेंगे !

