टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 14 नवंबर । केन्द्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष की भातिं इस वर्ष भी 14 से 20 नवम्बर तक समूचे देश में 72वें अखिल भारतीय सहकार सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैं। इस वर्ष के सहकार सप्ताह का मूल ध्येय वाक्य ^^Cooperative as vehicle for Atmnirbhar Bharat^^ रखा गया है। इस सप्ताह में विभिन्न दिवसों को समारोहपूर्वक आयोजित कर जनसाधारण को सहकारिता से जोड़ने के प्रयास किये जाते है जिसके अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को संभाग के अतिरिक्त रजिस्ट्रार राजेश टाक की अध्यक्षता में दी सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. बीकानेर के प्रधान कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया।

टाक ने अपने संबोधन में सहकारी समितियों में महिलाओं व युवाओं को सदस्य बनानेें पर जोर दिया। साथ ही अर्न्तराष्ट्रीय सहकारीता वर्ष 2025 अन्तर्गत भारत सरकार के ‘‘सहकार से समृद्धि‘‘ अभियान के तहत योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कर सहकारिता को आमजन तक पंहुचानें का आहवान किया। समारोह में क्षेत्रिय अंकेक्षण अधिकारी रणवीर सिंह बैंक के अधिशासी अधिकारी धमेन्द्र रेप्सवाल, अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया, बैंक के मुख्य प्रबंधक महंदी हसन, वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष चौधरी, सत्येंद्र बिश्नोई सहित विभाग व बैंक के कर्मचारी व अधिकारीगण शामिल हुए।









