लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

0
36

टुडे राजस्थान न्यूज़. (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 13 जनवरी । सादुल पार्क समिति द्वारा सादुल कॉलोनी में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सादुल पार्क समिति के तत्वावधान में आज सादुल कॉलोनी में लोहड़ी पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक गिद्दा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने पूरे कार्यक्रम में जोश और रंग भर दिया। साथ ही गीत-संगीत की मधुर प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय निवासियों और बच्चों ने मिलकर इस त्योहार को और भी यादगार बनाया। आग लगाने की परंपरा, मूंगफली-रेवड़ी का प्रसाद वितरण और सामूहिक उत्सव ने पूरे इलाके में लोहड़ी की खुशियां बिखेर दीं। सादुल पार्क समिति ने सभी निवासियों का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here