क्षत्रिय सभा ने मनाई पृथ्वी राज चौहान की 860 वीं जयंती

0
59

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

क्षत्रिय सभा ने मनाई पृथ्वी राज चौहान की 860 वीं जयंती ।
बीकानेर 07 जून । पराक्रम और वीरता के बल पर भारतवर्ष को गौरांवित करने वाले हिंदू सम्राट वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गौरी को 16 बार हराकर वापस छोड़ दिया, गौरी को रिहा करने का निर्णय एक बड़ी गलती साबित हुआ, गौरी ने युद्ध नियमों के विपरीत हमला कर पृथ्वीराज चौहान को बंदी बना लिया और यातनाएं दी जिससे उनकी आंखों की रोशनी चली गई । गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को मृत्यु से पहले उनकी अंतिम इच्छा पूछी पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि अपने मित्र चंद्रबदई के शब्दों के माध्यम से मैं बाण चलाना चाहता हूं ,इस प्रकार चंद्रबदई ने अपने दोहे “चार बाण चौबीस गज, अंगुल अष्ट प्रमाण, ता ऊपर सुल्तान है, मत चूके चौहान” उसने दोहे से गौरी की दूरी का वर्णन किया और पृथ्वीराज चौहान ने शब्द भेदी बाण चलाकर गौरी का वध कर दिया ।


यह उद्बोधन आज क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग के द्वारा आयोजित पृथ्वीराज चौहान की 860 वीं जयंती समारोह के अवसर पर मनोहर सिंह लूना, जिला अध्यक्ष, सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान बीकानेर ने व्यक्त किये ।
समारोह के प्रारंभ में अतिथि के रूप में जगमाल सिंह पायली ,मोहन सिंह नाल, किशन राज सिंह बीदासर, कर्नल मोहन सिंह धूपालिया ने पृथ्वी राज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने पृथ्वीराज चौहान के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम में केसरी सिंह भाटी ने जोशीली कविता का वाचन किया ।


किस अवसर पर संपत सिंह राजावत, वीरेंद्र सिंह नरूका, जितेंद्र सिंह राजियासर, रणवीर सिंह नोखड़ा, तेज सिंह मेलिया, अयूब खान कायमखानी ने भी अपना उद्बोधन प्रदान किया । समारोह में गिरधारी सिंह खिंदासर, पत्रकार ओम सोनी , राजेंद्र सिंह भाटी , रूपेंद्र सिंह कक्कू , मेजर गजेंद्र सिंह राठौड़, अजीत सिंह भाटी,पूनम सिंह राजवी, रघुवीर सिंह सुरजनसर, श्याम सिंह शिवबाड़ी इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here