गौमाता को राष्ट्रमाता दर्जा दिलाने के लिए शुरू की 84 कोस ब्रजधाम पदयात्रा
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
गौमाता को राष्ट्रमाता दर्जा देने के संकल्प से सरजूदास महाराज ने शुरू की 84 कोस ब्रजधाम पदयात्रा
10 दिनों की इस यात्रा में गौसंरक्षण और सनातन संस्कृति का देंगे संदेश
बीकानेर, 06 जून। गंगाशहर-सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्री सरजूदास महाराज द्वारा 84 कोस ब्रजधाम की पदयात्रा शनिवार से प्रारंभ की है।

राष्ट्रीय संत महाराज ने बताया कि मथुरा विश्राम घाट पर विधि विधान गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने एवं सनातन संस्कृति निरन्तर ऊर्जावान बने के संकल्प के साथ पदयात्रा प्रारंभ की गई। श्री यमुना महारानी जी के पूजन-अर्चन एवं संत-महात्माओं के पावन सान्निध्य में शुरू हुई 84 कोस ब्रजधाम यात्रा में 25 से अधिक संत-महात्मा व श्रद्धालु शामिल हैं। श्री सरजूदास महाराज ने कहा कि लगभग 300 किमी इस धर्मयात्रा आगामी 10 दिनों तक ब्रजभूमि की पावन रज में संचालित होगी तथा गौ-संरक्षण, सनातन संस्कृति और धर्म जागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी। इस अवसर पर पूज्य महंत श्री दीनबंधुदास जी महाराज (दिल्ली), श्री रघुवीरदास महाराज, श्री रामकुमारदास महाराज, श्री विजयदास त्यागी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं का सान्निध्य रहा।




