परिंडे और वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

0
47

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

विश्व पर्यावरण दिवस पर महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केन्द्र द्वारा वृक्षारोपण

बीकानेर, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केन्द्र द्वारा वीर किशोर बांठिया के विशेष सहयोग से शहीद अमरचंद बांठिया उद्यान, भीनासर (मुरली मनोहर मंदिर के निकट), बीकानेर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ स्वयं वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अशोक, बेलपत्र, चंपा एवं जामुन के पौधे लगाए गए। साथ ही पक्षियों के लिए जल संरक्षण की भावना को बढ़ावा देते हुए उद्यान परिसर में परिंडे (पानी के पात्र) भी लगाए गए, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम में केन्द्र अध्यक्ष वीर नरेन्द्र सुराणा, वीर सुमतीलाल बांठिया, वीर नारायण चोपड़ा, वीर किशोर बांठिया, वीर धर्मचंद सेठिया, वीर इंजी. पी. के. मित्तल, वीर सुरेश गुप्ता एवं वीर गजेन्द्र सुराणा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर केन्द्र अध्यक्ष वीर नरेन्द्र सुराणा ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का आधार भी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पक्षियों एवं अन्य जीवों के लिए जल की व्यवस्था करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनके संरक्षण तथा जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा हरित बीकानेर के निर्माण के संदेश के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here