स्वस्थ व संतुलित जीवन का आधार है योग -उम्मेद सिंह रतनू

0
53

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

स्वस्थ व संतुलित जीवन का आधार है योग -उम्मेद सिंह रतनू (अतिरिक्त जिला कलेक्टर)’’
‘‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’’ की थीम पर आधारित होगा इस वर्ष का योग दिवस

बीकानेर, 07 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ‘‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’’ के तहत रविवार सुबह जवाहर पार्क में महर्षि पतंजलि योग संस्थान के बैनर तले योग संगम 2026 का भव्य आयोजन हुआ। योग गुरू दीपक शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जिसमें शिथिलीकरण के अभ्यास, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम के साथ ही विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास करवाया, उन्होंने कहा कि इस वर्ष 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’’ पर आधारित है, जिसके तहत शहरवासियों को सामूहिक योग अभ्यास करवाया जा रहा है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, हमें इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए क्योंकि योग न केवल जीवन जीने की कला है, बल्कि यह स्वस्थ व संतुलित जीवन का आधार है, साथ ही उन्होंने आमजन को 21 जून योग दिवस पर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय योग दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
गायत्री परिवार के देवेन्द्र सारस्वत ने योग को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का आधार बताते हुए युवाओं को प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आह्वान किया। द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान के कोच लोकेश व्यास एवं ताइक्वांडो कोच हिमांशु सारस्वत के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल और योग के गहरे संबंध को आत्मसात् किया।


योग शिविर संचालक नन्दलाल शर्मा एवं वरिष्ठ योग शिक्षक कन्हैयालाल सुथार ने योग साधकों को सूक्ष्म क्रियाओं एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाकर उनसे होने वाले फायदों के बारे में अवगत कराया। शिविर के समापन पर उपस्थित योग साधकों ने हास्यासन का अभ्यास कर आनंदित रहने का संकल्प लिया। संस्थान के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौधरी ने उपस्थित अतिथियों का सम्मान कर कहा कि योग के ऐसे आयोजन आमजन के लिए प्रेरणादायक एवं सकारात्मक संदेश देते है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित पुरोहित ने किया।


इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौधरी, शोभा सारस्वत, इन्द्रचंद जाखड़, भंवरी देवी, गायत्री परिवार के देवेन्द्र सारस्वत, कन्हैयालाल सुथार, नन्दलाल शर्मा, रामेश्वर गोदारा, राजकुमारी शर्मा, सुशीला भाटी, मोहित स्वामी, विक्रम भाटी, धनंजय सारस्वत, धर्माराम विश्नोई, रविप्रकाश शर्मा, सुनील स्वामी, गणेश सुथार, सीए दीपक व्यास, घनश्याम कुचेरिया, वैदिक मार्शल आर्ट एवं द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान के खिलाड़ियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here