प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा से की मुलाकात

0
143

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से की शिष्टाचार भेंट
बीकानेर 08 अगस्त । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से शहर जिला कांग्रेस कमेटी, बीकानेर के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक एवं जनहित के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।


प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने तथा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
मनोज चौधरी ने बतया की कार्यकरणी के संगठन महासचिव रमजान अली कच्छावा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा सुरेंद्र डोटासरा सुभाष स्वामी मनोज चौधरी सचिन मुजीब खिलजी जयदीप सिंह जावा नंदू गहलोत वसीम फिरोज अब्बासी प्रफुल्ल हटीला हटीला ने मिठाई खिलाकर बुका देकर डोटासरा का धन्यवाद ज्ञापित किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here