यादव बने महानगर अध्यक्ष, भुवनेश पुरोहित सचिव

0
63

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

एम एल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रीड़ा भारती बीकानेर की बैठक संपन्न
कुलदीप सिंह यादव बने महानगर अध्यक्ष, भुवनेश पुरोहित सचिव एवं रामकुमार कोषाध्यक्ष

बीकानेर, 08 अगस्त । क्रीड़ा भारती बीकानेर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 08 अगस्त को एम एल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के प्रदेश पदाधिकारी गजेन्द्र सिंह ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से बीकानेर महानगर इकाई के नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया।
बैठक में कुलदीप सिंह यादव को बीकानेर महानगर का अध्यक्ष, भुवनेश पुरोहित को सचिव तथा रामकुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह ने कुलदीप सिंह यादव को यथाशीघ्र बीकानेर जिले की पूर्ण कार्यकारिणी का गठन करने हेतु अधिकृत भी किया।

बैठक में खेलों के विस्तार, युवा प्रतिभाओं को मंच देने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

बैठक में रामेन्द्र कुमार, राजेन्द्र सिंह, गौरव, मालचंद छीपा, बृजेन्द्र रंगा, सुश्री शीतल हर्ष एवं माणक चंद सहित पर्यवेक्षक के दायित्व मे अनिल बोडा व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here