टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
रेडियो किंग दिनेश माथुर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
बीकानेर 05 अक्टूबर । रानी बाजार निवासी दिनेश माथुर को लाइफ टाइम वर्ल्ड अचिवर्स प्राइड आफॅ इंडिया अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है । सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र में उल्लेखित किया गया है कि भारतीय धरोहर संरक्षण, रेडियो संग्रह एवं प्रसारण इतिहास के संरक्षण के क्षेत्र में दिनेश माथुर के उल्लेखनीय योगदान के लिये यह सम्मान पत्र आदर एवं गौरव के साथ रेडियो किंग आफॅ राजस्थान को प्रदान किया जाता है । माथुर के पास 1250 से अधिक प्राचीन वं दुर्लभ रेडियो का अनूठा संग्रह संजोकर रखा गया है, उनका यह संगह केवल पुरानी रेडियो तकनीक का संग्रह नहीं, बल्कि भारत के प्रसारण, संचार, तकनीकी विकास और सांस्कृतिक इतिहास की धरोहर है ।

इतिहास की आवाज और बीते हुए दौर की यादों को आने वाली पीढियंों तक सुरक्षित रखने के उनके समर्पित प्रयास अत्यन्त प्रशंसनीय एवं प्ररणादायक है । इस उपलब्धि पर मोहल्लेवासी आर के शर्मा, रजत माथुर, देवेन्द्र शर्मा, पृथ्वी सिंह राठौड़, दीपक खत्री व गिरीश ख़त्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिनेश माथुर का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर मुकेश माथुर को एसोसियेशन आफॅ फिजिशियनस द्वारा सम्मानित किये जाने पर बधाई देते हुए माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया ।





