श्रीछःन्याति ब्राह्मण समाज का होली स्नेह मिलन 20 मार्च को

0
361

समाज की बैठक में लिया निर्णयबीकानेर,06 मार्च।  श्रीछःन्याति ब्राह्मण समाज बीकानेर का होली स्नेह मिलन समारोह 20 मार्च रविवार को प्रातः 10 बजे से रानीबाजार स्थित गौड़ सभा भवन में आयोजित किया जायेगा। आयोजन समिति सदस्य योगेन्द्र दाधीच तथा देवेन्द्र सारस्वत ने संयुक्त रूप से बताया कि होली स्नेह मिलन समारोह को लेकर आयोजित मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया गया। समारोह में भगवान परशुराम का वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन एवं महा आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। भजन तथा देशभक्ति गीतों के संगीतमय कार्यक्रम होंगें। वहीं हास्य एवं व्यंग्य कवि सम्मेलन में समाज के लोकप्रिय कवियों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेगी। परस्पर परिचय सत्र भी होगा जिसमें समाज की युवा पीढ़ी एकदूसरे को और अधिक निकटता से जान सकेंगी। स्वजातियगणों के लिए सुरुचि स्नेह भोज की व्यवस्था भी गई है।
आयोजन से जुड़े सनाढ्य ईकाई अध्यक्ष किशन पांडे ने बताया कि श्रीछःन्याति समाज की सभी ईकाईयों सहित स्वजातियगणों को घर घर जाकर आमंत्रित किया जा रहा है। समारोह की सफलता के लिए विभिन्न समितियां बनाकर जिम्मेदारियां दी गई है।समाज की मीटिंग में हुआ निमंत्रण पत्र का विमोचन…श्रीछःन्याति ब्राह्मण समाज के होली स्नेह मिलन समारोह के लिए निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। जिसमें वाई के शर्मा योगी, श्रवण पालीवाल, एडवोकेट जगदीश प्रसाद गौड़, पंडित जयदेव शर्मा, श्रीधर शर्मा, वैद्य ओमप्रकाश गौड़, मदनलाल औझा, किशन पांडे, शिवप्रकाश दाधीच, भगवती प्रसाद गौड़, जुगल किशोर खंडेलवाल, डाॅ ब्रजेन्द्र त्रिपाठी, एडवोकेट विनोद शर्मा, योगेन्द्र दाधीच, भैरुं रतन जस्सू, देवेन्द्र सारस्वत, योगेश जोशी, देवदत्त शर्मा, इंजीनियर अतुल गौड़, ललित कौशिक, आत्माराम शर्मा, हिमांशु शर्मा, कुंजन शर्मा तथा मातृशक्ति आशा शर्मा, शशिकला शर्मा एवं निहारिका गर्ग शर्मा द्वारा विमोचन किया गया। आगुंतकों का आभार श्रवण पालीवाल द्वारा व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here