अंतररष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए लगाया चिकित्सा शिविर

0
284

बीकानेर,08 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बांद्रा बास स्थित राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय संबंद्ध चिकित्सालय में महिलाओं के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया ।

शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राम कुमार भांभू एवं चिकित्सालय उप अधीक्षक डॉ. मधुबाला शर्मा ने धन्वंतरी पूजा-अर्चना के साथ किया इस शिविर में महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं जैसे सफेद पानी गिरना, अत्यधिक खून का गिरना, बांझपन, असंतुलित हार्मोन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के लिए चिकित्सा परामर्श एवं निशुल्क औषधि वितरण किया गया । शिविर में महिला चिकित्सकों विशेष रूप से आंचल प्रसूता केंद्र प्रभारी डॉ. रंजना नरूला द्वारा गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उचित चिकित्सा परामर्श तथा औषधी दी गई । योग विशेषज्ञ डॉ. पूनम तेतरवाल द्वारा योगाभ्यास करवाया गया । जरावस्था केंद्र प्रभारी डॉ. ज्योति चावला तथा डॉ. राजक्रिन्ती, डॉ. दीपिका, डॉ. संजू एवं नर्सिंग स्टाफ तथा परिचारक गण ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here