ट्रांस हिमालयन एक्सपीडिशन के सदस्यों को अर्जुनराम मेघवाल ने दी शुभकामनाएं

0
313

बीकानेर, 08 मार्च। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन, जमशेदपुर द्वारा आयोजित ट्रांस हिमालयन फिट 50$ एक्सपीडिशन की शुरुआत केन्द्रीय संसदीय कार्य व संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा फिट इंडिया 50़ $ की टीम को अपने निजी आवास पर बुलाकर उनके साथ दोपहर का भोजन किया वह उनके सम्मान में सभी को उपहार भेंट किये वहीं टीम लीडर बचेंद्री पाल ने उन्हें मोमेंटो भेंट किया । एडवेंचर फाउन्डेशन के आर के शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर अर्जुन राम मेघवाल ने साहसिक कविता व गाने की प्रस्तुति भी दी व टीम को शुभकामनाएं देकर विदा किया । इस अवसर पर बीकानेर की शान पर्वतारोही मगन बिस्सा के पर्वतारोहण के क्षेत्र में दिये गये योगदान का स्मरण किया व उनके सम्मान में रवि अग्रवाल ने कविता व राजीव, मुकेश ने गानों की प्रस्तुति दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here