रेलवे स्टेशन पर मिली गुमशुदा बच्ची, रेलवे चाइल्ड लाईन ने दिलवाया आश्रय

0
287

बीकानेर, 10 मार्च। बीकानेर रेलवे चाइल्ड के इस्माईल दाऊदी ने बताया कि आज शाम को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस एएसआई असलम खान को गश्त के दौरान करीब सत्रह वर्षीय अकेली गुमशुदा बच्ची मिली, जिसे रेलवे चाइल्ड समन्वयक सरिता राठौड़ व इस्माईल दाऊदी के सुपुर्द किया गया।
चाइल्ड लाईन टीम द्वारा बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ एवं काउंसिलिंग करने पर बच्ची ने अपना नाम दुर्गी पुत्री दयाल उम्र करीब सत्रह साल, माता का नाम तुलसी निवासी शिव मंदिर के पास, गांव व टाउन खपरील ज्योत, जिला सिलीगुड़ी वेस्ट बंगाल का होना बताया।

रेलवे चाइल्ड लाईन के इस्माईल दाऊदी ने बताया कि समन्वयक सरिता राठौड़ के दिशा निर्देशन में टीम मेम्बर रामचंद्र द्वारा बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया जहां बाल कल्याण समिति के आदेश पर बच्ची को बालिका गृह में अस्थायी आश्रय दिलवाया गया है।

विदित रहे कि आज दोपहर में भी बीकानेर रेलवे स्टेशन पर चार गुमशुदा बच्चे मिले थे, जिन्हें रेलवे चाइल्ड लाईन टीम द्वारा परिवार से मिलवा कर सराहनीय कार्य किया है।
आज मिले गुमशुदा बच्चोंकी मदद के लिए रेलवे चाइल्ड लाईन टीम मुकेश राजपुरोहित का विशेष सहयोग रहा।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here