जेएनवी कॉलोनी क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में मृत व्यक्ति मिला, करवाया अंतिम संस्कार

0
271

आज दिनांक 13 मार्च। जगदीशचंद्र पुत्र मालचंद, उम्र लगभग 75 वर्ष के शव को देखने व दुर्गंध से लगा कि शायद इनकी मृत्यु चार से पांच दिन पूर्व ही हो चुकी है।

जयनारायण व्यास कॉलोनी संबंधित थाने के ए एस आई मनोज जी यादव, रामनिवास जी आदि के निर्देशन में असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के राजकुमार खड़गावत, ताहीर हुसैन, त्रिलोक सिंह,रामा ओड, गोविंद चौधरी मौके पर एंबुलेंस लेकर पहुंचे।

शव को ऊपरी मंजिल कमरे से निकालकर नीचे लाने में बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों की हालत खराब होने लगी। फिर भी हिम्मत जुटाते जैसे तैसे शव को नीचे उतारकर एंबुलेंस में डालकर
पी बी एम अस्पताल, बीकानेर लेकर गए वहां डॉक्टरी मुवायना करवाकर शव को मोर्चरी कक्ष में रखवाया।
फिर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कराया गया।
पूरी प्रक्रिया में मृतक के परिजन के साथ संस्थान के सेवादार साथ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here