खुद के रोजगार के लिए औजार खरीदने पर मिलेंगे पांच हजार रुपए

0
356


बीकानेर, 28 मार्च। वित्तीय वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा के अन्तर्गत अनुसूचित जाति विकास कोष, वाल्मिकी समुदाय विकास कोष के तहत प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में बैंकों से ऋण प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को जो अपने स्वरोजगार के लिए औजार (टूल किट) की आवश्यकता समझते हैं, उन्हें इसके लिए पांच हजार रूपये प्रति व्यक्ति सहायता प्रदान की जाएगी।
अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक एल डी पंवार ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में वर्ष 2021-22 में ऋण प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति, वाल्मिकी समुदाय के बीपीएल या समकक्ष वार्षिक आय (शहरी क्षेत्र के लिए 60 हजार 120 रूपए एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 54 हजार 300 रूपए) वाले ऐसे ऋणी, जो अपने स्वरोजगार में औजारों का उपयोग करतें है, बजट घोषणा अनुसार औजार आदि के लिए 5000 रुपए की सहायता राशि प्राप्त करने के पात्र होंगे। पात्र ऋणियों द्वारा औजार खरीदने का मूल बिल एवं औजारों के साथ खुद का फोटो प्रस्तुत करने पर सहायता राशि उनके बैंक खातें में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके लिए अन्तिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है। उन्होंने बताया कि योजना में अनुसूचित जाति के ऋणियों के लिए 200 एवं वाल्मिकी समुदाय के ऋणियों के लिए 40 लक्ष्य आंवटित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here