बीकानेर पहुंचा देश का पहला रंगीन सिक्का

0
2935

बीकानेर 29 मार्च । अभी कुछ ही दिन पहले देश के लिए सिक्के और करेंसी नोट का निर्माण करने वाली संस्था भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड SPMCIL के 17 वें स्थापना दिवस के अवसर आयोजित एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की कोलकता टकसाल मे बना पहला रंगीन सिक्का लॉन्च किया था !

यह रंगीन सिक्का आज सिक्को और करेंसी नोटों का संग्रह करने वाले बीकानेर के सुधीर लुणावत के पास पहुंचा है !
इस रंगीन सिक्के का नाम रखा है पंचतंत्र सोविनियर सिक्का!
सुधीर लुणावत के अनुसार 32 ग्राम वजन का निकल सिल्वर से बना यह सिक्का बिना मूल्यवर्ग का एक सोविनियर टोकन है जो कभी प्रचलन में नही आएगा सिर्फ एक संग्रहणीय वस्तु की तरह धरोहर के रूप में सहेजकर रखा जाएगा !
इस सिक्के को एक बहुत ही आकर्षक बॉक्स में पैक किया गया है
सुधीर बताते हैैं कि नई पीढ़ी को सिक्को के संग्रह के शौक की तरफ आकर्षित करने के मकसद से इन रंगीन सिक्को पर एक तरफ पंचतंत्र की कहानियों में से एक कहानी मूर्ख शेर और चतुर खरगोश के पात्र को अंकित किया जाएगा वहीं सिक्के के दूसरी तरफ एस.पी.एम.सी.आई. एल के आधिकारिक लोगो को भी रंगों से भर कर उकेरा गया है जिसके ऊपर हिंदी तथा नीचे अंग्रेजी में भारत सरकार टकसाल लिखा गया है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here