कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा 6 राजस्थानी भाषा की फिल्मों को मिलेगा 30 लाख का अनुदान

0
321

जयपुर, 29 मार्च। मंगलवार को सचिवालय में कला एवं् संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में 6 राजस्थानी फिल्मों को 30 लाख का अनुदान देने का निर्णय लिया गया।कला एवम् संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने बताया कि राजस्थानी भाषा की 17 फिल्मों के अवलोकन के पश्चात 6 फिल्मों का चयन किया गया है जिनमे से शंखनाद, महारो गोविंद व तावडो को ए श्रेणी में चयनित कर 7-7 लाख व राजू राठौड़, ठकुराइन व कानूड़ों को बी श्रेणी के अन्तर्गत चयनित कर 3-3 लाख का अनुदान देने का निर्णय किया गया। डॉ. कल्ला ने कहा कि विभाग राजस्थानी भाषा के संरक्षण व संवर्धन हेतु कृत संकल्पित है।

प्रमुख शासन सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग श्रीमती गायत्री राठौड़ ने कहा कि चालू वित्तीय में ही अनुदान राशि का भुगतान चयनित फिल्म निर्माताओं को किया जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here