मुख्यमंत्री ने करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में शांति, अमन एवं खुशहाली की कामना की

0
340


बीकानेर, 09 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर शनिवार को बीकानेर के देशनोक स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश में शांति, अमन एवं खुशहाली की कामना की।


मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष श्री गिरिराज सिंह बारहठ, सचिव श्री मोहन दान चारण, ट्रस्टी श्री छैलू दान तथा पूर्व अध्यक्ष श्री कैलाश दान चारण ने मुख्यमंत्री को करणी माता की तस्वीर और साहित्य भेंट किया। श्री गहलोत ने मंदिर आए दर्शनार्थियों से बातचीत की और उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविन्द राम मेघवाल, ऊर्जा राज्यमंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोेर्ड के अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री गोविंद सिंह डोटासरा, अंबेडकर पीठ के महानिदेशक श्री मदन गोपाल मेघवाल, भूदान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण कड़वासरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here