बीकानेर-सीकर मार्ग के चौड़ीकरण की बनेगी डीपीआर

0
333


बीकानेर 11 मईशिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला के प्रयासों से केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने दी स्वीकृति
बीकानेर, 11 मई। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के प्रयासों से केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के सीकर-बीकानेर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए डीपीआर बनाने की स्वीकृति दी है। शीघ्र ही 240 किलोमीटर लम्बी सड़क के चौड़ीकरण की डीपीआर मंत्रालय को प्रस्तुत की जाएगी।
शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के लक्ष्मणगढ़ से बीकानेर तक के हिस्से को 4 लेन करने संबंधित भेजा था तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही थी। इस संबंध में केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी द्वारा डीपीआर बनाने की स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि डीपीआर बनाने संबंधी कार्यादेश जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही यह डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here