बीकानेर की 15 वर्षीय काव्या स्वामी ने 2 कैटेगरी में जीते अवार्ड

0
346

कोटा शहर में सम्पन जोशी सटलर एकेडमी व कोटा जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान मे दिनांक 13 मई से 15 मई 2022 तक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उक्त प्रतियोगिता में बीकानेर के लडके व लडकियो ने भी भाग लिया। राजस्थान के 12 जिलों के 300 खिलाडीयों ने भाग लिया। जिसमें बीकानेर की लडके व लडकियों ने भी बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता में बीकानेर शहर की 15 वर्षीय काव्या स्वामी ने तीन केटेगरी प्रतियोगिता 15-17-19 में भाग लिया भाग लिया। काव्या स्वामी ने इन तीन केटेगरी मे से दो में प्रथम रहकर बीकानरे का परचम फहराया। काव्या स्वामी ने अण्डर-15 में उदयपुर की साक्षी सिंह को 21-08 और 21-18 से सीधे सेटो मे हराकर खिताब जीता। इसी प्रकार 19 वर्षीय केटेगरी में बीकानेर की ही पुनम स्वामी को सीधे सेटो में 21-18 और 21-20 से हरा कर खिताब जीता।
काव्या स्वामी का आज बीकानेर अपने पर करणीसिंह स्टेडियम में बैडमिंटन एसोसियेशन के उपाध्यक्ष जेपी व्यास, कोच विष्णु सुथार, सह कोच गोविन्दसिंह ने काव्या स्वामी का स्वागत किया और बीकानेर उपविजेता पुनम का भी स्वागत किया। इसमें श्री व्यास ने कहा कि बीकानेर मे यदि राजनैतिक क्षेत्र से बैडमिंटन के क्षेत्र मे सहयोग मिलता है तो बीकानेर शहर में भी होनहार खिलाडीयों की कमी नही है। उम्मीद करते है कि आने वाले समय मे बीकानेर के खिलाडी भी अपना व बीकानेर का नाम रोशन करेगे। इस सफलता का सारा श्रेय कोच विष्णु सुथार को जाता है जो अपनी प्रतिभाओं को तरासने मे कोई कमी नही छोडते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here