रोटरी मरूधरा पांच सालो से लक्ष्मीनाथ मंदिर में कर रहे पालसिया वितरण

0
364

बीकानेर । 20 मई। रोटरी क्लब बीकानेर मरूधरा एवम चुन्नीलाल रामरतन गोमती पणिया ट्रस्ट बीकानेर द्वारा सयुंक्त रूप से प्रातः 6:30 बजे नगरसेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में 200 से अधिक पलासियो का वितरण कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम संयोजक रोटे. नवरतन रँगा ने बताया कि अध्यक्ष राजेश बवेजा के नेतृत्व में रोटरी मरूधरा द्वारा पिछले पांच सालों से अधिक समय से लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को पलासिया वितरण किया जाता है।

पणिया ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री तुलसीदास पणिया ने रोटरी मरूधरा के इस सेवा प्रकल्प की भूरी भूरी प्रंशसा करते हुये इस प्रकल्प को मानवता से ऊपर मूक बधिर पक्षियों हेतु पानी की व्यवस्था को एक सच्चा सेवा कार्य बताया।

पणिया ट्रस्ट सचिव एवम वरिष्ठ रोटेरियन एड. विजय कुमार हर्ष, ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवम रोटरी मरूधरा के सदस्यो ने मंदिर प्रांगण में आये सभी श्रदालुओं को पलासिया वितरित किया एवम छोटे छोटे बच्चो, महिलाओं को इसमे पानी भरकर घर की मुंडेर पर रखने हेतु प्रेरित भी किया, तथा प्रतिदिन पलासिया को साफ रखने हेतु निवेदन किया।

पणिया परिवार से भगवान दास जी पणिया, रोनित पणिया, इंसान्त पणिया, यशवर्धन पणिया, देवांश पणिया, सचिन पणिया, जितेन्द्र कुमार पणिया, नारायण दास पणिया, गिरिराज पणिया, गौकुल पणिया के साथ रोटरी क्लब से क्लब ट्रेनर डॉ. अम्बुज गुप्ता, सचिव पंकज पारीक, कैलाश कुमावत, सुधीर भार्गव, शिवेन्द्र दाधीच, एड. पुनीत हर्ष एवम अन्य सदस्यों ने मंदिर परिसर में आने वाले दर्शनार्थियों को पलासिया देकर बेजुबाँ पक्षियों हेतु पानी की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here