आरएसवी में एकीकृत टीचर्स टीचर ट्रेनिंग कैंप का समापन

0
358

बीकानेर, 21 मई । आर एस वी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के समस्त विद्यालयों का एकीकृत टीचर्स ट्रेनिंग कैंप जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल में गत 6 दिनों से संचालित किया जा रहा था।

इसमें करनी नगर स्थित स्वामी आरएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मरुधर नगर स्थित एनआरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय रोशनी घर चौराहा स्थित राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल रानी बाजार स्थित बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं पंच सती सर्किल स्थित युगांतर एमजेपी इंटरनेशनल स्कूल के अध्यापक अध्यापिकाओं ने भाग लिया। शिविर में अध्यापकों की विभिन्न स्किल्स पर विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

विभिन्न शिक्षण विधियों ,फोनेटिक्स, क्लासरूम मैनेजमेंट ब्रेनस्टॉर्मिंग, एग्जाम मैनेजमेंट, डॉक्यूमेंटेशन, चाइल्ड साइकोलॉजी, इंटरएक्टिव स्मार्ट पैनल्स का उपयोग एवं बालकों की भावनाओं के अनुरूप व्यवहार का प्रशिक्षण हेमा क्वात्रा, नीता गोस्वामी, इंदु शर्मा, भूमिका पारीक, ज्योति खत्री, सुषमा जांगिड़, अंजू तिवारी, अंजुम भाटी, गीतांजलि, अभिषेक भूषण पांडे, जतिन मल्होत्रा, लोकेश शर्मा, श्वेता दाधीच, बिन्नी सिंह, हरि वर्मा, खुशबू झा आदि ने प्रदान किया। स्वामी आरएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज श्रीवास्तव के निर्देशन में वाणिज्य वर्ग के एचओडी डॉ पुनीत चोपड़ा ने सफल संचालन किया।

तकनीकी सहयोग रियाज मोहम्मद का रहा। शिक्षकों ने कैंप में खेलों का एवं संगीत का भी आनंद उठाया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। आर एस वी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रवक्ता रविंद्र भटनागर ने इस टीचर ट्रेनिंग कैंप को शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं नव ऊर्जा से भरने वाला बताया। आर एस वी ग्रुप इस प्रकार के कैंप का प्रतिवर्ष आयोजन करता है। आर एस वी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीएमडी सुभाष स्वामी ने इस कैंप के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहां की आर एस वी के शिक्षक सदैव अपने नवा चारों पर विशेष बल देते रहे है। हमारे विद्यालयों में अपने अध्यापकों को सदैव उत्साहित रखने तथा विद्यार्थियों के विकास में सहयोगी बनाने का प्रयास निरंतरता से किया जाता है। आरएसवी परिवार गत 60 से अधिक वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपने नवाचारों के साथ निरंतरता बनाए हुए हैं।
संवाद प्रेषक
रविंद्र भटनागर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here