चलो लेह (लद्दाख) 26वां सिंधु दर्शन उत्सव में शामिल होंगे बीकानेरवासी

0
335

बीकानेर 22 मई । हिमालय परिवार द्वारा आगामी 26वीं सिंधु दर्शन उत्सव 2022 के लिए आज रानी बाजार स्थित पर्वत काम्प्लेक्स में मीटिंग का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य बिहारी लाल शर्मा ने की । उपाध्यक्ष आर के शर्मा ने बताया कि बीकानेर से 18 जून को सिंधु यात्रियों का दल चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा 19 जून को चंडीगढ़ भ्रमण करने के बाद रात्रि को दल के सदस्य मनाली रवाना होंगे । मनीकर्ण, मनाली, रोहतांग, हडिम्बा देवी दर्शन व भ्रमण के बाद दल लेह के लिए रवाना होंगे । 23 जून से 26 जून तक लेह में भक्ति पूर्ण उत्साहजनक और अपने आप में रोमांच से भरी हिंदू को बोध समन्वय की परिचायक सिंधु दर्शन यात्रा, सिंधू स्नान, सिंधु पूजन में सम्मिलित होने के बाद पेंगांग लेक की यात्रा भी की जाएगी । दल के सदस्य खारदुंग ला पास, कारगिल मेमोरियल व श्रीनगर की यात्रा भ्रमण करते हुए 30 तारीख को जम्मू पहुंचेंगें । बीकानेर का दल जम्मू से रेल मार्ग से बीकानेर लौटेगा । बैठक में मुहर सिंह वर्मा, महेश पारीक, नरेश अग्रवाल, आर के शर्मा, रोहिताश बिस्सा, शिव कुमार वर्मा, शिवकुमार बोचीवाल, ओजस्वी बिस्सा सहित अन्य उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here