राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की संयुक्त बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

0
340

बीकानेर 25 मई। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) बीकानेर की जिला एवं तहसील इकाई की संयुक्त बैठक आज संगठन के प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि उक्त बैठक में दिनांक 28 एवं 29 मई 2022 को शाहपुरा(जयपुर) में संगठन का प्रांतीय महासमिति का अधिवेशन आयोजित हो रहा है, इस संदर्भ में चर्चा की गई। प्रांतीय महासमिति अधिवेशन में शिक्षकों की एवं कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर विचार विमर्श होगा तथा शिक्षकों हेतु स्थाई स्थानांतरण नीति ,शिक्षा विभाग में कार्यरत संविदा पर कर्मचारियों को नियमित करने एवं वर्षों से लंबित पड़े स्थायीकरण एवं अन्य प्रकरणों पर विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही माध्यमिक शिक्षा में भी नामांकन अधिक होने के कारण आज तक स्टाफिंग पैटर्न लागू नहीं किया गया है जबकि इसकी हर 2 वर्ष पश्चात समीक्षा होनी चाहिए ।संगठन के मांग पत्र पर द्विपक्षीय वार्ता कर सरकार को कर्मचारियों की एवं शिक्षकों की मांगों को मानने पर बाध्य किया जाएगा। इसके साथ ही महासमिति में नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का भी चुनाव किया जाएगा । आज की बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष आचार्य ,संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद पारीक, जिला मंत्री गोविंद भार्गव, पांचू तहसील अध्यक्ष गोवर्धन सिंह ,श्रीकोलायत से रामरतन उपाध्याय एवम भंगा सिंह यादव,लूणकरणसर से नरेंद्र अग्रवाल , खाजूवाला तहसील अध्यक्ष सुरेश सैनी एवम राजकुमार ओझा एवं डूंगरगढ़ से जयप्रकाश कस्बा तथा अनिल वर्मा,गुरुप्रसाद भार्गव आदि शिक्षक नेताओं ने भागीदारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here