बीकानेर के अरूण व्यास बने जवाहर बाल मंच के स्टेट चीफ कॉर्डिनेटर

0
301


बीकानेर, 30 मई। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण व्यास को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जवाहर बाल मंच का राजस्थान प्रदेश का चीफ स्टेट कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है। एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल ने 28 मई को इस आशय के आदेश जारी किए हैं। पूरे देश में राजस्थान सहित पांच प्रदेशों के स्टेट चीफ कॉर्डिनेटरों की नियुक्ति की गई है जिसमें राजस्थान स्टेट चीफ कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी बीकानेर के युवा नेता पूर्व पार्षद अरूण व्यास को सौंपी गई है। गौरतलब है कि अरूण व्यास 2013 से 2020 तक लगातार 7 साल बीकानेर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा वर्तमान में 2020 से लगातार यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले अरूण व्यास बीकानेर से कांग्रेस के पार्षद भी रहे। व्यास की इस नियुक्ति पर बीकानेर सहित प्रदेश के अनेक कांग्रेस नेताओं की प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।


अपनी नियुक्ति के बाद मीडिया से बातचीत में युवा नेता अरूण व्यास ने बताया कि जवाहर बाल मंच 7 से 18 वर्ष की आयु के बालकों व किशोरों के लिए शिक्षा के साथ साथ खेलकूद व व्यक्तित्व विकास के लिए काम करेगा। इसके लिए एआईसीसी ने इसे अपने छठे अग्रिम संगठन के रूप में मान्यता दी है। जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय चेयरमैन डा. जी. वी. हरि ने अभी हाल ही में कांग्रेस के उदयपुर में हुए राट्रीय चिंतन शिविर में इस नए संगठन की रूपरेखा बताई। तदोपरांत कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इसे मान्यता प्रदान करने हुए आभार व्यक्त करते हुए एआईसीसी मे मंच के रास्ट्रीय कार्यालय की तर्ज पर सभी पीसीसी में एक एक कक्ष इस नए संगठन के कार्यालय के लिए खोलने की अनुमति प्रदान करने की मांग की। इस तरह अब जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जवाहर बाल मंच का अलग से कार्यालय खुलेगा। युवा नेता अरूण व्यास ने बताया कि अब प्रदेश स्तर पर 10 कॉर्डिनेटरों की भी एआईसीसी की तरफ से नियुक्तियां की जाएगी। उसके बाद जिला स्तर पर इस संगठन को खड़ा किया जाएगा। इस संगठन में युवाओं को ही जोड़ा जाएगा और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विचारों से ओत प्रोत होकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here