लाली बाई पार्क में चल रहे योग शिविर में लोग कर रहे अपने आपको फिट

0
294

बीकानेर 3 जून । योगाचार्य डॉ पन्नालाल पुरोहित स्मृति संस्थान के तत्वाधान में लाली बाई पार्क में आयोजित हो रहे योग शिविर में आज तीसरे दिन सैकड़ों योग साधकों ने योगाभ्यास किया आज के मुख्य अतिथि डॉ राहुल हर्ष थे। डॉ हर्ष ने बच्चों को योग के बारे में बताया ।

योग के फायदे बताएं और नशा मुक्त के बारे में भी बताया साथ ही साथ योग प्रशिक्षक भुवनेश पुरोहित द्वारा बालक बालिकाओं एवम वरिष्ठजनों को आज शिविर में सुक्ष्म क्रियाओं और अपने इम्यूनिटी को कैसे मजबूत करे उसके आसन एवम प्राणायाम बताए शिविर में बच्चे एवम वरिष्ठजन, महिलाएं बड़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।

शिविर को सफल बनाने के लिए महिला प्रशिक्षक यशोवर्धीनी आचार्य, उदय व्यास, मोनासरदार डूडी, अपनी सेवाए दे रहे है । शिविर मीडिया प्रभारी उदय ने बताया बच्चो को शिविर के बाद अंकुरित अनाज फल एवं छाछ का वितरण किया जाएगा इसलिए शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर योग का लाभ लेवे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here