बीकानेर के इन पाँच कलाकारों को मिला इटली का बड़ा आर्ट सम्मान

0
347


बीकानेर 07 जून । बीकानेर के चित्रकार दिवंगत श्री गोपाल व्यास , वरिष्ठ चित्रकार डॉ मोना सरदार डूडी, मुकेश जोशी सांचिहर , कमल किशोर जोशी योगेंद्र कुमार पुरोहित को मिला इटली का कला सम्मान 2022।
इटली की प्रसिद्ध कला दीर्घा “फ्री आर्ट गैलरी “नेपल्स सिटी
के व्यवस्थापक और दुनिया के जाने माने कलाकार एंजो मारीनो ने बताया कि रूस और यूक्रेन के युद्ध को रोकने के लिए 24 अप्रैल 20 22 को इटली के (दा टागीला डी कार्डिटो पार्क , नेपल्स सिटी ,इटली में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें दुनिया के तमाम देशों से 200 बड़े कलाकारों में भाग लिया। जिसमें बीकानेर के इन कलाकारों ने अपनी कृतियां भी भेजी।जो जूरी कमेटी द्वारा चयनित की गई।
दुनिया में हिंसा ना हो और युद्ध को रोका जाए इसके लिए कलाकारों ने अपनी कृतियों में अपने भाव प्रदर्शित किए ओर युद्ध रोकने का संदेश दिया। जिसमें बीकानेर के स्व’श्री गोपाल व्यास ,डॉ मोना सरदार डूडी , योगेंद्र कुमार पुरोहित ,कमल किशोर जोशी, आदि कलाकारो ने अपने कृतियां इटली भेजी,
जिसको दुनिया के बड़े देशों के लाखों आर्ट प्रशंसकों ने देखा और सराहा,
फ्री आर्ट गैलरी इटली और ज्यूरी कमेटी द्वारा इन कलाकारों को 2022 का कला सम्मान प्रदान किया गया। जो बीकानेर ओर भारत के लिए गौरव की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here