गुरुदेव आचार्य तुलसी की 26 वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रमों की तैयारियां परवान पर

0
280

विभिन्न विभागीय प्रभारियों द्वारा गति प्रगति की जानकारी..

बीकानेर 07 जून । आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महावीर रांका और महामंत्री हंसराज डागा के नेतृत्व में नैतिकता के शक्तिपीठ तुलसी समाधि स्थल कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आचार्य श्री तुलसी की 26 वीं पुण्यतिथि जो कि आगामी 17 जून 2022 को आयोजित होने जा रही है के संबंध में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर गति प्रगति की जानकारी कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न पर प्रभारियों द्वारा दी गई।

इसी क्रम में शक्तिपीठ रखरखाव व्यवस्था प्रभारी श्री विमल सिंह चोरड़िया, आयोजन प्रभारी किशन बैद, कार्यकर्ता प्रभारी सुशील पारख, जनसंपर्क से जुड़े मनीष बाफना, मनोज सेठिया करनीदान रांका, साज सज्जा व्यवस्था एवं आयोजन प्रभारी दीपक आंचलिया, यातायात व्यवस्था से जुड़े पवन मेहनोत, रमेश भाटी, ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन व्यवस्था के श्री पूनमचंद तातेड आदि लोगों ने इस वृहद आयोजन को देखते हुए अब तक की गति प्रगति की जानकारी दी जिसे उपस्थित महानुभावों ने आवश्यक एवं अपेक्षित सुधार सहित करनीय कार्य को आगे गति देने का चिंतन किया गया। वरिष्ठ श्रावक पुखराज जी चोपड़ा ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए.

प्रचार प्रसार एवं सोशल मीडिया व्यवस्था से जुड़े धर्मेंद्र डाकलिया एवं विनोद भंसाली ने बताया कि 26 वीं पुण्यतिथि के आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देश-विदेश में फैले श्रद्धालु लोग लोगों तक तमाम समाचार त्वरित गति से भेजने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप फेसबुक टि्वटर इंस्टाग्राम वेब साइट आदि ऐप के माध्यम से कार्य किया जा रहा है, स्वागत गीतों के माध्यम से भी खूब प्रचार-प्रसार हो रहे हैं।

परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के गंगाशहर, भीनासर और बीकानेर में प्रवास को देखते हुए सकल समाज में जबरदस्त उत्साह का माहौल है, बाहर से प्रवासी लोगों का यहां आगमन का क्रम भी प्रारंभ हो गया है। पूरा शहर महाश्रमण मय बनने में लग गया है, गजब का वातावरण बन रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here