मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को किया गिरफ्तार, ई डी ऑफिस जाते समय साथियों के साथ लिया हिरासत में

0
327

जयपुर 13 जून । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए बताया कि आज जिस तरह कांग्रेस पार्टी के शांतिपूर्ण मार्च को रोका जा रहा है, यह तानाशाही पूरा देश देख रहा है।कांग्रेस मुख्यालय की घेराबंदी कर दी गयी है, चारों तरफ पुलिस लगा दी गयी है,नेता-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है, मुझे भी ईडी ऑफिस जाते समय साथियों के साथ हिरासत में लिया है। यह लोकतंत्र में बिल्कुल अनुचित है।


राहुल जी और सोनिया जी को जो ईडी का नोटिस आया है, इसको देश का कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा, हर जिले में, हर ब्लॉक में आंदोलन हो रहे हैं, इनको समझना चाहिए कि न्याय रखो, कानून का राज स्थापित होने दो।

ईडी के दफ्तर जाते हुए दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे , जयराम रमेश , मुकुल वासनिक , दिग्विजय सिंह जी, दीपेंद्र हुड्डा , पवन खेड़ा , पीएल पूनिया , गौरव गोगोई , मीनाक्षी नटराजन सहित कांग्रेस नेताओं को सेन्ट्रल दिल्ली से दूर बस में बैठा कर दिल्ली के एक दूसरे कोने में कहीं पुलिस स्टेशन में ले जाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here