आर्थिक स्वावलंबन और स्वरोजग़ार हेतु कार्य होंगे चालू-ज्ञानवती शर्मा

0
240

शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज की मासिक बैठक में हुआ निर्णय
बीकानेर 19 जून। शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज की मासिक बैठक समाजसेवी श्रीमती ज्ञानवती शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय मूंधाड़ा सेवगो के पंचायत भवन में आयोजित हुई।
बैठक में समाज के विकास और आर्थिक स्वावलंबन पर विस्तृत चर्चा हुई इस पर आए सुझावों को आगामी माह में मूर्त रूप देने का फैसला हुआ।

        बैठक की अध्यक्षता करते हुए ज्ञानवती शर्मा ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है कि समाज आर्थिक रूप से मजबूत हो शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हो और इसके लिए जरूरी है कि समाज मे रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध हो और हम सबको मिलकर इसके लिए स्वरोजगार के लिए कार्य करना होगा ताकि समाज सम्रद्धि से आगे बढ़ सके।
                    वरिष्ठ समाजसेवी सूर्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि सामाजिक उन्नति तभी संभव है जब हम सब संगठनात्मक स्वरूप में एक विचार और एक माला के मोती के रूप में रहते हुते कार्य करे।
      सचिव आर के शर्मा ने कहा कि समाज की गतिशीलता और रचनात्मकता के लिए आवश्यक है कि हम लगातार अपने स्वयं के साथ साथ अपने अन्य युवा साथियों को भी बराबर का भागीदार बनाते हुए सामाजिक कार्यक्रमो में उन्हें सक्रिय करे।
  मासिक बैठक का संचालन करते हुए नितिन वत्सस ने कहा कि वर्तमान के प्रतिस्पर्धा  समय मे यह आवश्यक है कि सामाजिक रूप से हमारी ताकत इतनी तो बढ़नी ही चाहिए कि हम राजनेतिक और आर्थिक रूप से बेहतर हो सके।
                मासिक बैठक को वरिष्ठ समाजसेवी बजरंगलाल सेवग, दुर्गादत्त भोजक,श्रीलाल सेवग, प्रहलाद दास सेवग,श्रीमती ऋतु शर्मा श्रीमती दुर्गा सेवग, पुरषोतम सेवक, बीएसएनल के पूर्व महाप्रबंधक महेश भोजक,मनोज कुमार शर्मा कोच साब श्रीमती ललिता शर्मा, महासभा महासचिव संजय शर्मा, मनोज शर्मा, बनवारीलाल पांडे, उत्तमचंद भोजक, अश्वनी शर्मा, सुशील कुमार, विकास शर्मा ने अपने अपने विचार रखते हुए तय किया कि आगामी एक माह में सामाजिक स्तर पर स्वरोजगार के कार्य और साधन उपलब्ध करवाये जाएंगे ।

इस अवसर पर समाज के गणमान्य जन मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here